Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, राहुल गांधी ने अपने विधायक को लगाई फटकार, "मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री हो चुकी है। आज यानी 5 दिसंबर को राजस्थान में इस यात्रा का पहला दिन है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को फटकार लगाई। जिसके बाद रफीक खान राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। दोनों की ये दूरियां कैमरे में कैद हो गईं।
राहुल गांधी ने विधायक को क्यों लगाई फटकार?
राहुल गांधी ने राजस्थान में अपनी यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से की। जिसके बाद राहुल गांधी ने काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर की यात्रा कर पहला फेज पूरा कर लिया। इस क्रम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया।
भारत जोड़ो यात्रा में आदर्श नगर विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकारा। राहुल यात्रा में किसी से चर्चा कर रहे थे, इस दौरान रफीक खान ने टोकाटाकी की तो नाराज राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक झेंप गए और कुछ दूरी पर चलने लगे। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। pic.twitter.com/3FFNqQUPbZ
— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) December 5, 2022
दरअसल, यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसी से चर्चा करते हुए चल रहे थे। इस दौरान विधायक रफीक खान राहुल गांधी को बार-बार टोक रहे थे। जिसके कारण राहुल गांधी नाराज हो गए और विधायक को फटकार लगा दी। तब से ही विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूर हटकर चलने लगे। फटकार लगाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
मोदी की नीति भारत तोड़ने वाली है- जयराम रमेश
भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। इस क्रम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी की नीयत और नीति दोनों भारत को तोड़ने वाली है। पीएम की विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा बनते दिख रही है। इन खतरों से देश को बचाने के लिए राहुल गांधी यह यात्रा कर रहें हैं। आगे जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है। हालांकि, इसका फायदा चुनावों में जरूर हो सकता है। लेकिन यह यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं की जा रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS