चुनाव नतीजों पर बोले गहलोत- भाजपा ने किया भ्रामक प्रचार, दुष्प्रचार का ऐसे देंगे करारा जवाब

चुनाव नतीजों पर बोले गहलोत- भाजपा ने किया भ्रामक प्रचार, दुष्प्रचार का ऐसे देंगे करारा जवाब
X
राजस्थान में पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यहां मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को ना पसंद किया है। इन चुनावों में हार के बाद कांग्रेस की परेशानियां बढ़ गई हैं।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यहां मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को ना पसंद किया है। इन चुनावों में हार के बाद कांग्रेस की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं जिला पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं रहे हैं। पिछले नौ महीने में हमारी सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिये मेहनत कर रही है। हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन और आजीविका बचाना रहा है। हमने राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया।

विपक्ष के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर भ्रामक प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित किया। आने वाले समय में हम नये सिरे से फीडबैक लेकर जनता तक अपने सुशासन को पहुंचाएंगे और विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देंगे। मैं सभी मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस चुनाव में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत किया। मैं सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि जनसेवा में सफल होंगे।

किसान आंदोलन पर विपक्ष पर किया प्रहार

वहीं, किसान अंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि 10 केंद्रीय मंत्रियों एवं बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किसान आंदोलन के खिलाफ उतरना पड़ा? क्योंकि मोदी सरकार ने किसानों और विपक्ष समेत किसी स्टेकहोल्डर से संवाद ही नहीं किया। अगर संवाद किया होता तो ऐसी जरूरत नहीं पड़ती। पहले भी देश की जनता ने अपने प्रधानमंत्रियों पर यकीन किया है। उनके बनाये हुए कानूनों को स्वागत किया है।

Tags

Next Story