राजस्थान में नए कृषि विधेयकों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जनजागरूकता अभियान

राजस्थान में नए कृषि विधेयकों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जनजागरूकता अभियान
X
राजस्थान की भाजपा इकाई केन्द्र की नेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर राज्य में जन जागरुकता अभियान चलाने की शुरुआत की है। यह अभियान आज से शुरू हुआ।

जयपुर। संसद में नए कृषि विधेयकों के पारित होने और इन विधेयकों के राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह मामला तूल पकड़ रहा है। देश भर में किसान इन विधेयकों का विरोध कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर होते दिख रहे हैं। उधर भाजपा इन विधेयकों को किसानों के हित में बता रही है। इसी को देखते हुए राजस्थान की भाजपा इकाई केन्द्र की नेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर राज्य में जन जागरुकता अभियान चलाने की शुरुआत की है। यह अभियान आज से शुरू हुआ।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक रामलाल शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्य में जागरुकता अभियान चलायेगी। इसमें नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरुक करने को लेकर सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल का सहारा लिया जाएगा और करीब 30 लाख पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ-साथ आमजन को भी दी जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां फेसबुक लाइव के माध्यम से किसान कल्याण सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। एक अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल व कैलाश चौधरी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह दो अक्टूबर को पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष और तीन अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व उत्कृष्ट किसान फेसबुक लाइव के माध्यम से कानूनों से सम्बन्धित जानकारी देंगे।

Tags

Next Story