भाजपा विधायक मदन दिलावर ने गहलोत सरकार पर लगाया आरोप, बोले- प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की जिम्मेदार है सरकार

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने गहलोत सरकार पर लगाया आरोप, बोले- प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की जिम्मेदार है सरकार
X
भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का ठीकरा गहलोत सरकार पर फौड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार की वजह से प्रदेश में कोरोना वायरस बढ़ा है।

जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक गतिरोध भले ही समाप्त हो गया है, मगर यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष की और से आरोप-प्रत्यारोप का दौर मुसलसल जारी है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से प्रदेश में गंभीर स्थिति पैदा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना का लेकर राजनीति भी अपने चरम पर है। भाजपा विधायक व प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का ठीकरा गहलोत सरकार पर फौड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार की वजह से प्रदेश में कोरोना वायरस बढ़ा है। दिलावर ने मुख्यमंत्री और सरकार पर प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से वैश्विक महामारी कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी 'हल्ला बोल' कार्यक्रम के दौरान हुई प्रेस वार्ता में दिलावर ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को चौंका दिया।

दिलावर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की ज़िम्मेदार सरकार है। आरोप लगाने के दौरान दिलावर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कुछ विवादित बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली के कारण ही लगातार कोरोना फैल रहा है। लॉकडाउन की सरकार ने ही पालना नहीं करने दी। चिकित्सकों पर हमले के बढ़ते मामलों पर भाजपा ने ही सबसे पहले रासुका लगाने की मांग की। दिलावर ने कहा कि सरकार योजनबद्ध तरीके से कोरोना फैलाने का काम कर रही है। वहीं बीजेपी नेताओं में कोरोना फैलने की बात पर दिलावर ने कहा कि हम जनता के बीच रहते हैं, इसलिए ऐसे मामले आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने ठीक से काम नहीं किया है।

Tags

Next Story