Rajasthan BJP Candidate List: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, ये उम्मीदवार उतरेंगे चुनावी मैदान में

Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी शुक्रवार को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सिर्फ दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें टोडाभीम (अजजा) सीट से राम निवास मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है, तो वहीं शिव सीट से स्वरूप सिंह खारा को टिकट मिला है।
अब तक 4 लिस्ट जारी कर चुकी है बीजेपी
इससे पहले भाजपा ने बीते दिन यानी की गुरुवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। बीजेपी अब तक कुल चार लिस्ट जारी कर चुकी है। इन चार लिस्ट में 184 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, अभी भी 16 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों का ऐलान करना बाकी रह गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित दो नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/DKQYrejjss
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 3, 2023
कब होगा चुनाव
राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इससे पहले 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होना तय किया गया था, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों के चलते वोटिंग की तारीखों में बदलाव कर दिया गया। चुनाव के नतीजे की बात की जाए तो 3 दिसंबर को आएंगे।
साल 2018 में कांग्रेस 99 सीट पर जीत दर्ज की
राजस्थान में कुल 200 विधानसभा की सीटें हैं। साल 2018 में चुनाव 199 सीटों के लिए हुआ था। उस समय कांग्रेस ने 99 सीटों से चुनाव जीता था। लेकिन, बहुमत के लिए सौ सीट के आंकड़े से महज एक सीट के अंतर से पीछे रह गई थी। वहीं बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं। बसपा के 6 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को तीन सीटें मिली थीं। 13 निर्दलीय के साथ अन्य दलों के पांच उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार भी राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टियां प्रदेश में सत्ता पाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Mahua Moitra News: 'लोकसभा एथिक्स पैनल सत्र की तुलना दुशासन दरबार से', मोइत्रा ने लिखा- अब गोविंद न आएंगे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS