राजस्थान विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह समेत ये नेता हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनावों (Rajasthan By-elections) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राज्य में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर कर जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Former CM Vasundhra Raje) तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह (Gajendra Sing) का नाम शामिल है। पार्टी के ये स्टार प्रचारक सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
ये नेता शामिल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारती बेन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम है। इनके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल तथा कैलाश चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य की तीन सीटों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को की जाएगी। भाजपा ने सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा में रतनलाल जाट तथा राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि भाजपा की अपने स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का नाम शामिल है। पार्टी के ये स्टार प्रचारक सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS