rajasthan nagar nigam elections result : जोधपुर उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, दक्षिण में भाजपा ने जीत का परचम लहराया

जोधपुर। राजस्थान नगर निगम चुनावों की आज मतगणना हो रही है। नगर निगम चुनाव परिणाम में यहां की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य के छह निगमों के 560 वार्डों के पार्षद सीटों पर 2238 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। जोधपुर उत्तर में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं दक्षिण नगर निगम में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। नगर निगम चुनावों में सर्वाधिक चर्चित रहे जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की प्रतिष्ठा दांव पर थी। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी-अपनी पार्टियों की जीत दर्ज करा दी है। सीएम अशोक गहलोत यहां के सरदारपुरा विधानसभा से विधायक हैं। इसी क्षेत्र में गहलोत का आवास है। जबकि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह जोधपुर से सांसद हैं। उनका दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में घर है।
जोधपुर उत्तर में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन
जोधपुर उत्तर नगर निगम के सभी 80 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है। यहां 53 सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी है. वहीं बीजेपी को यहां मात्र 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। शेष 8 सीटों पर निर्दलीयों ने बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़कर जीत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ जोधपुर दक्षिण नगर निगम क्षेत्र की 80 सीटों के आये परिणामों में बीजेपी ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस 29 वार्डों में जीत दर्ज करा पाई है। यहां भी 8 सीटों पर निर्दलियों को जीत हासिल हुई है।
जोधपुर दक्षिण में भाजपा को बहुमत
जोधपुर नगर निगम दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिल गया है। 80 सदस्यीय नगर निगम में पार्टी को 41 सीटों पर कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस को 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटों पर जीत मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS