चंबल नदी में 40 से ज्यादा लोगों से भरी नाव डूबी, 11 शव बरामद

राजस्थान में आज सुबह एक नाव चंबल नदी में डूब गई। इस नाव में महिलाओं और बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस नाव में कई लोगों की बाइकें भी थी। यह नाव चंबल नदी में कोटा जिले की सीमा के आखिरी क्षेत्र खातौली क्षेत्र के गोठड़ा गांव में डूबी है। 11 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है।
नाव के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे की जानकारी मिलने पर कोटा से भी बचाव और राहत दल रवाना हो गए है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीएम और एसपी ने इस हादसे की जानकारी दी और आला अधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, नाव में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। ये सभी गोठड़ा गांव से चंबल नदी को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पानी में डूब गई। नाव में सवार कुछ लोगों ने नाव को नदी में डूबता देख नदी में छलांग लगा दी।
इसके बाद नाव भी पानी में पूरी तरह से डूब गई। जो लोग स्वमिंग जानते थे, वह तैरकर नदी से बाहर आ। अभी तक यह पता नहीं चला कि कितने लोग नदी में डूबे हुए हैं। फिलहाल, मौके पर सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग जुटे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 11 शव बरामद किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS