Rajasthan: तीन सगी बहनों और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद, गर्भवती थीं दो महिलाएं- इलाके में फैली सनसनी

Rajasthan: तीन सगी बहनों और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद, गर्भवती थीं दो महिलाएं- इलाके में फैली सनसनी
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाली तीन महिलाओं में से दो महिलाएं गर्भवती थीं। वह किसी भी समय बच्चों को जन्म दे सकती थीं।

राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुएं से तीन महिलाओं और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। कुल पांच शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाली तीन महिलाओं में से दो महिलाएं गर्भवती थीं। वह किसी भी समय बच्चों को जन्म दे सकती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के स्वजनों को सूचना दी।

बता दें कि आज सुबह दूदू में नरेना मोड़ पर एक कुएं में 3 महिलाओं और 2 बच्चों के शव मिलने की खबर आसपास के इलाके में फैल गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से कुएं से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी की मौत का आरोप ससुराल वालों पर है। तीनों महिलाएं आपस में बहन थी। उनमें से एक का नाम कालू देवी है। कालू देवी का एक 4 साल का बच्चा और दूसरा 27 दिन का बच्चा भी मारा गया है। कालू देवी की दोनों बहनें क्रमश: ममता मीणा और कमलेश मीणा गर्भवती थीं और वह कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती थीं। एक साथ पांच शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम से ही तीनों सगी बहनों के साथ उनके 2 बच्चे भी लापता थे। रिपोर्ट के मुताबिक दो हफ्ते पहले सबसे बड़ी बहन को पीटा गया था और उसकी आंखों में चोट आई थी। वह कुछ समय पहले ही अस्पताल से लौटी थी और ससुराल वालों की तरफ से लगातार दहेज की मांग हो रही थी। पुलिस मृतकों के स्वजनों से पूछताछ कर रही है। तीनों बहनों की शादी दूदू के तीन सगे भाइयों से हुई थी। तीनों भाई खेती काम करते हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच हर ऐंगल से कर रही है।

Tags

Next Story