Alwar Rape : लड़के ने अपने ही दोस्त की विधवा मां के साथ किया रेप, जानिए क्यों की ऐसी घिनौनी हरकत

अलवर। देश में अब तक महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले खत्म तो छोड़ो कम होने का भी नाम नहीं ले रहे हैं। देश में आज भी महिलाओं के खिलाफ रेप जैसी घिनौनी घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत के लिए बदनाम राजस्थान में एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अलवर में 21 साल का एक युवक अपने दोस्त की वृद्ध विधवा मां से रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला सामने आते ही तत्परता बरतते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी बताया जा रहा है। पॉर्न वीडियो देख देखकर खराब हुई मानसिकता के चलते उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। शाहजहांपुर थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि वारदात रविवार रात को हुई थी। इलाके के एक गांव में विकास जाट उर्फ नेवला ने अपने दोस्त की विधवा 60 वर्षीय मां से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। रेप के बाद आरोपी विकास ने मामले को दबाने के लिए पीड़िता को जान से मारने का भी प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बाद में महिला को कमरे में बंद कर वहां से भाग छूटा। उसके बाद पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को शाहजहांपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पीड़िता ने बाद में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है। आरोपी विकास जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास पोर्न कंटेट देखने का आदी है। हमले में पीड़िता के मुंह, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS