Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस देश की समस्या और BJP समाधान, जयपुर रैली में बोले सीएम योगी

CM Yogi in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। एक तरफ पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरज रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जयपुर में सीएम योगी बरस रहे हैं। सीएम योगी ने जयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सीएम गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि जिस राजस्थान को भाजपा ने अपने शासन काल में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया था, जिसे राजस्थान में 5 वर्ष पहले तक हर गांव, गरीब, किसान और महिला तक विकास पहुंचाने के लिए कार्यक्रम और योजनाएं आगे बढ़ी थीं।
आखिर 5 वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि वो राजस्थान रोजगार, पर्यटन, विकास और अन्नदाता किसानों की खुशहाली में नंबर 1 पर नहीं है। आज राजस्थान महिला संबंधित अपराध से लेकर साइबर संबंधित अपराध में नंबर 1 पर है। आज भारत के अंदर कांग्रेस द्वारा दी गई बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब आपको फर्क महसूस हो गया होगा। कांग्रेस, देश की समस्या का नाम और भारतीय जनता पार्टी समस्या के समाधान का नाम है।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: UP CM Yogi Adityanath addresses public meeting at Amber assembly constituency; says, "What Congress didn't do in 55-60 years, PM Modi has done that in only 9 years especially, in these nine years 12 crore poor people got toilets, 4 crore people got… pic.twitter.com/n2YCNeFZO3
— ANI (@ANI) November 20, 2023
यूपी के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो काम कांग्रेस ने 55-60 साल में नहीं किया, वो पीएम मोदी ने सिर्फ 9 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में 12 करोड़ गरीबों को शौचालय मिला, 4 करोड़ लोगों को घर मिला, 4 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिला। 10 करोड़ गरीबों को उज्जवला योजना का कनेक्शन मिला।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समय आया सामने, इस शुभ मुहूर्त में विराजमान होंगे रामलला
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS