लॉकडाउन के दौरान इसलिए हुई कंडोम की बिक्री में बढ़ोतरी, ये शहर रहा टॉप पर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में ही महामारी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस घातक बीमारी की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। अपने देश की बात करें तो यहां भी कोरोना की वजह से हालात बेकाबू हो गए थे। इस बीमारी की वजह से सरकार को लॉकडाउन जैसा कठोर निर्णय लेना पड़ा। सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण से कई महीनों तक लोग अपने-अपने घरों में बंद रहे। वहीं इस लॉकडाउन में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
भारत में रात की तुलना में दिन में कंडोम (Condom) की अधिक खरीदे गए हैं। वहीं, रोलिंग पेपर की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐप के माध्यम से दिन की तुलना में रात को तीन गुना अधिक खरीदारी की गई है। अकेले हैदराबाद में 6 गुना उछाल देखा गया है। वहीं चेन्नई में 5 गुना, जयपुर में चार गुना अधिक लोगों ने दिन में कंडोम की अधिक खरीदारी की है। दिल्ली और मुंबई में भी 3 गुना अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया है।
गर्भनिरोधक गोलियों की भी बढ़ी डिमांड
लॉकडाउन के दौरान वेलनेस प्रोडक्टस की भी खूब ऑनलाइन खरीदारी की गई. इस दौरान लोगों ने गर्भनिरोधक गोली आईपिल (Eye Pills) के भी खूब ऑर्डर किए। सबसे ज्यादा ऑर्डर बेंगलूरु, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली से आए। वहीं प्रेगनेंसी टेस्ट किट्स (Preg color card) के सबसे ज्यादा ऑर्डर जयपुर से आए।
चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाली डिश बनी
यूजर ने ऐप का इस्तेमाल अपनी भूख को शांत करने के लिए भी किया है। जैसे कि चिकन बिरयानी बेंगलुरु में लोगों द्वारा सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली डिश थी। मुंबई में दाल खिचड़ी को लोगों ने पसंद किया। वहीं, चेन्नई में इडली की सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया। गुरुग्राम की बात करें तो यहां लोगों ने आलू-टिक्की बर्गर के खासे आर्डर किए। पुणे में मुंबई की तुलना में मैगी का ऑर्डर ज्यादा है। दिल्ली, चेन्नई और जयपुर ने चाय की तुलना में कॉफी का ऑर्डर करना अधिक पसंद किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS