कांग्रेस विधायक जयपुर से जैसलमेर होंगे शिफ्ट, सत्र शुरू होने तक वहीं रुकेंगे

कांग्रेस विधायक जयपुर से जैसलमेर होंगे शिफ्ट, सत्र शुरू होने तक वहीं रुकेंगे
X
राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज होता जा रहा है। यहां रोजाना कोई न कोई सियासी पेंच फंसता ही जा रहा है। इसी बीच जयपुर से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां होटल फेयरमाउंट में रह रहे कांग्रेस विधायकों को आज यहां से जैसलमेर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज होता जा रहा है। यहां रोजाना कोई न कोई सियासी पेंच फंसता ही जा रहा है। इसी बीच जयपुर से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां होटल फेयरमाउंट में रह रहे कांग्रेस विधायकों को आज यहां से जैसलमेर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें तीन बजे तक चार्टर प्लेन के जरिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शिफ्ट किया जाएगा। विधायकों को विधानसभा सत्र शुरू होने तक वहीं रखा जाएगा। बता दें कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत ने सभी विधायकों से एकजुट होने को कहा था। उन्होंने कहा था कि हमें विधानसभ सत्र शुरू होने तक एक साथ रहना है।

पार्टी सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां के एक होटल में रुके अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस व समर्थक विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक होगी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इसके बाद उन्हें जैसलमेर ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये विधायक 13 जुलाई से जयपुर के बाहर एक होटल में रुके हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे।

जैसलमेर में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

विधायकों को अपना आईडी कार्ड साथ रखने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो विधायकों को जैसलमेर के सूर्यगढ़ ले जाया जा सकता है। यहां पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, कुछ विधायकों का कहना है कि राजस्थान सरकार ने कुछ और जगह भी चिह्नित की हैं।

Tags

Next Story