रिश्ते हुए शर्मसार: दामाद के साथ फरार हुई सास, इस हाल में मिले दोनों की उमड़ पड़ी भीड़

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर में एक महिला अपनी ही बेटी के पति के साथ भाग गई। सास और दामाद के बीच एक साल से प्रेम प्रंसंग होने की बात बताई जा रही है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद कई घरों उजड़ गए है। तड़के सुबह दोनों के शव पेड़ से लटका देखकर लोग सन्न रह गए है। पूरी घटना ने पुलिस और ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया है। पुलिस (Police) ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर थाना एरिया के केरावा गांव के रहने वाले हेताराम की शादी करीब एक साल पहले खारटीया गांव में हुई थी। होताराम की उम्र 22 बताई गई है, जबकि उसकी सास दरिया देवी 38 साल की थी। दरिया देवी से उसका दामाद 16 साल छोटा था। दोनों के शव बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर मुनाबाव रोड पर मिले है। सुबह-सुबह लोगों ने शवों को पेड़ से लटका देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल मुआयना कर शवों को नीचे उतरा और बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
माना जा रहा है कि शादी के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके प्रेम की जानकारी आस-पास के लोगों को लग गई। जिसके बाद दोनों ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अभी पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों राशन खरीदने के बहाने से घर से निकले थे। ग्रामीण थाना प्रभारी परबत सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS