REET Paper Leak 2023: रीट मेन्स पेपर लीक मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 37 लोगों को किया गिरफ्तार

REET Paper Leak 2023: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रीट मेन्स एग्जाम शुरू होते ही गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। दरअसल पेपर शुरू होते ही पुलिस ने पेपर लीक करने वालों का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के 37 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को जोधपुर के मैरिज हॉल से गिरफ्तार किया गया है।
REET Paper Leak 2023 सूचना मिलते ही पुलिस का छापा
पूर्व DCP अमृता का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि परीक्षा से कुछ घंटे पहले उदयगढ़ मैरिज पैलेस पर छात्रों का पेपर लीक किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मैरिज हॉल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी परीक्षा की पहली पाली में शामिल होने वाले थे। मौका रहते ही राजस्थान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
इस पेपर लीक मामले के आरोपियों में 10 महिलाएं भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 छात्रों के साथ 7 अन्य लोग इस पेपर लीक कोशिश करने के मामले में शामिल थे। वहीं पुलिस ने मौके पर कुछ दस्तावेजों के साथ लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन को जब्त किया है, जिसमें आंसर पेपर थे। हालांकि पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले क्वेश्चन पेपर ऑरिजनल नहीं थे। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
REET Paper Leak 2023 9 लाख से ज्यादा छात्र दे रहे हैं परीक्षा
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती बहाली के लिए रीट मेन्स परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा 25 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है और अलग-अलग जगहों पर 01 मार्च 2023 तक चलेगी। इसके साथ ही परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। 1 से 8वीं तक के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS