राजस्थान में बड़ा हादसा : 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक महिला समेत चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में बड़ा हादसा : 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक महिला समेत चार मजदूरों की दर्दनाक मौत
X
एक दीवार मजदूरों पर कहर बनकर टूट गई। यहां एक फैक्ट्री की दीवार पर निर्माण कार्य के दौरान 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक महिला सहित चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

जयपुर। राजस्थान में जयपुर (Jaipur) के सांगानेर सदर थाना (Sanganer Sadar Thana) क्षेत्र में शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर सामने आई। यहां एक दीवार मजदूरों पर कहर बनकर टूट गई। यहां एक फैक्ट्री की दीवार पर निर्माण कार्य के दौरान 15 फीट ऊंची दीवार गिरने (Wall Collapsed) से एक महिला सहित चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया घटना गावर ब्राह्मण गांव की है जहां पीड़ित मजदूर दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे।

उनके मुताबिक, दीवार के अचानक ढह जाने से मजदूर उसके नीचे दब गये। सांगानेर सदर थानाधिकारी हरी पाल सिंह ने बताया कि कुल आठ मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर में लंच के बाद अचानक दुबारा काम करने के लिए पेडे पर चढ़े, तभी दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के नीचे काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना पर सांगानेर सदर थाना सिविल डिफेंस मौके पर पहुंची और मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना पर सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची। Civil Defence की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) चलाकर दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सिंह के मुताबिक, उनमें से नंदराम (62), बृजमोहन (40), अर्जुन लाल (55) और उसकी पत्नी संतोष (50) की घटना में मौत हो गई और बृजमोहन की पत्नी सावित्री इस घटना में घायल हो गयी जबकि तीन अन्य महिला मजदूरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Tags

Next Story