अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, नीचे सो रहे 4 मासूम भाई बहनों की मौत से मचा हड़कंप

अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, नीचे सो रहे 4 मासूम भाई बहनों की मौत से मचा हड़कंप
X
राजस्थान के धौलपुर में एक मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे दबकर चार मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई।

राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर (Dholpur) जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिरने नीचे सो रहे चार मासूम भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गये। हादसे से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस प्रशासन में भी घटना की सूचना से हडकंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

मामला राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित मनिया (maniya) कस्बे का है। प्रमोद बघेल पिछले करीब 10 सालों से मनिया कस्बे में शेड माता मंदिर के पास किराये पर रहते हैं। प्रमोद हलवाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रमोद की आर्थिक स्थिती काफी खराब थी। वह जिस मकान में रहता था, वह भी काफी जर्जर था। मंगलवार की शाम को प्रमोद अपने काम पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी सोनम उम्र 35 साल, बेटी पूजा उम्र 7 साल, साइना उम्र 4 साल, फिजा उम्र 3 साल, कल्लो उम्र 3 और साढ़े 3 महीने का बेटा गोविंदा थे। रात को सभी लोग कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 2 बजे अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। पट्टियों के अचानक गिरने से तेज आवाज भी हुई, जिसे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गये। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चार बच्चों साइना, फिजा, कल्लो और गोविंदा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सोनम और पूजा का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह का कहना है कि दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर है।

प्रेम विवाह पर परिवार ने ठुकराया, आर्थिक स्थिति थी खराब

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद ने अपनी प्रेमिका सोनम से प्रेम विवाह किया था। सोनम दूसरी जाति की थी, इसलिए घर और परिवार वालों ने उसे गांव से बाहर निकाल दिया था। तभी से प्रमोद मनिया कस्बे में किराये पर रह रहा था। उसका परिवार बड़ा था और आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। खराब आर्थिक स्थिति की वजह से ही वह जर्जर हो चुके मकान में रह रहा था। मामले में धौलपुर जिला कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Tags

Next Story