राजस्थान में एक और घिनौनी वारदात, नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बाड़मेर। देश में लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां हाथरस और कोटा दुष्कर्म मामलों ने तूल पकड़ा हुआ बावजूद इसके देश में इन दरिंदों का खौफ कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। इसी तरह का एक और मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र से सामने आ रहा है। यहां दरिंदों ने बुधवार को एक नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पॉक्सो और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।
थानाधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार देर शाम गांव के दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सभी लोग पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने गए थे। घर पर लड़की अकेली थी। दो अज्ञात युवक घर में घुसे। उन्होंने नाबालिग का अपहरण किया तथा उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से दूर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों के लौटने पर नाबालिग जब घर पर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। देर शाम घर से दूर खेत में लड़की के अचेत अवस्था में पाए जाने पर उसे शिव अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS