विधायक दल की बैठक खत्म, विधायकों से बोले गहलोत- लोकतंत्र की रक्षा के लिए 21 दिन तक होटल में ही रहें

विधायक दल की बैठक खत्म, विधायकों से बोले गहलोत- लोकतंत्र की रक्षा के लिए 21 दिन तक होटल में ही रहें
X
राजस्थान में जारी गतिरोध पूरे राष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जब से दीवार खड़ी हुई तब से यहां राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। इसी बीच गुरुवार को होटल फेयरमोंट में दो घंटे से भी अधिक समय तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त तक विधायकों को होटल में ही रहना होगा।

जयपुर। राजस्थान में जारी गतिरोध पूरे राष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जब से दीवार खड़ी हुई तब से यहां राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। इसी बीच गुरुवार को होटल फेयरमोंट में दो घंटे से भी अधिक समय तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त तक विधायकों को होटल में ही रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करनी है इसीलिए आप सभी 14 अगस्त तक होटल में रुकिए। उन्होंने कहा कि आप सभी त्योहार होटल में ही मनाएं। बता दें कि इसी रक्षाबंधन और जनमाष्टमी त्योहार हैं। सीएम ने विधायकों से कहा कि सभी विधायकों को 21 दिन यहां पर रहना होगा, राज्यपाल ने भले ही सत्र 21 दिन बाद बुलाया है मगर यह जीत आप लोगों की है। बैठक में संगठन महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि हमने कांग्रेस संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप विधायक लोगों से पूछकर संगठन के पदाधिकारी बनाए जाएंगे, आप लोग जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के लिए नाम दीजिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप सभी विधायक अपने परिवारवालों को होटल में बुलाकर मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बस कुछ ही दिन की बात है फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस बैठक में संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुटता दिखानी होगी। बैठक में कांग्रेस सगठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

Tags

Next Story