rajasthan crisis : कैलाश चौधरी बोले- गहलोत सरकार से आम जनता और किसान परेशान

rajasthan crisis : कैलाश चौधरी बोले- गहलोत सरकार से आम जनता और किसान परेशान
X
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि लोग प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से परेशान हो गए हैं।

जैसलमेर। राजस्थान में राजनीतिक संकट अपनी चरम सीमा पर है। एक तरफ जहां 14 अगस्त से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मांग पर विधानसभ सत्र शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौरी भी खूब सुर्खियों में है। वहीं इसी कड़ी में अब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि लोग प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से परेशान हो गए हैं।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक संकट मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस के कारण है। राज्य की आम जनता और किसान परेशान हैं। राज्य में कोरोना महामारी का संकट और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और कांग्रेस सरकार होटल में बंद है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता बिना किसी तर्क या तथ्यों के भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उनकी अपनी पार्टी में अंर्तकलह है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गहलोत और सचिन पायलट के बीच की है जिसका राज्य की जनता पर प्रभाव पड़ रहा है और भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने जनता का विश्वास खो दिया है और उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।

चौधरी ने कहा कि डेढ़ साल से ज्यादा समय बिता चुकी कांग्रेस सरकार ने अभी तक अपने घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया है। न तो राहुल गांधी के खोखले वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ किया, न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया और ही टिड्डी संकट के समय केन्द्र सरकार की कोई मदद कर रही है।

Tags

Next Story