हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोले- दुबे गिरफ्तार, पपला गूर्जर अब भी फरार

अलवर। बृहस्पतिवार को पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने कानपुर एनकाउंटर के अपराधी गैंगस्टर विकास दूबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। छह दिन से फरार चल रहे विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के गिरफ्तार होने के बाद नागौर से रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर कानूनी रूप से विफल होने का आरोप लगाया है। बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार, कानूनी रूप से विफल रही गहलोत सरकार।
बेनीवाल के ट्वीट के बाद लोगों ने पपला को पकड़ने की ट्वीटर पर मांग कर रहे हैं। सितम्बर से फरार है पपला गुर्जर कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर सितम्बर माह से फरार है। पपला गुर्जर को उसके साथी अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर एके-47 से फायरिंग कर छुड़वाकर ले गए थे। उसके बाद से ही राजस्थान पुलिस, एसओजी, एटीएस की टीमें पपला को खोज रही हैं।
शुरुआती कुछ महीने पपला का सर्च ऑपरेशन अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने पपला के अन्य सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक पपला गुर्जर राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जुबानी हमला बोला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS