हेड कांस्टेबल की बदमाशों ने घेराव कर की जमकर पिटाई, मारी गोली

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने एक हेड कांस्टेबल का ही घेराव कर लिया। घेराव कर बदमाशों ने हेड कांस्टेबल की जमकर पिटाई की और गोली भी मार दी। ऐसी गंभीर हालत में हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह खतरे से बाहर हैं। 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल के बंदी वार्ड की दीवार फांदकर फरार हुए दो अंतरराज्यीय बदमाशों की तलाश की जा रही है। रविवार को सूचना के बाद सखवारा चौकी के हेड कांस्टेबल अशोक राजावत एक अन्य कांस्टेबल के साथ मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ी विनतीपुरा में पहुंचे, यहां मुकेश गैंग के करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। कांस्टेबल को बदमाशों ने भगा दिया, वहीं हेड कांस्टेबल अशोक रजावत को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद हेड कांस्टेबल को गोली मारने के बाद बदमाश जंगलों की ओर भाग निकले।
जांघ में लगी गोली
बदमाशों ने हेड कांस्टेबल की जांघ में गोली मारी जिससे उन्हें चलने में बहुत मुश्क्कत हुई। वह किसी तरह जंगल से बाहर सड़क की ओर आया। यहां पर जब राहगीरों ने पुलिसकर्मी को जख्मी हालत में देखा, तो स्थानीय लोगों की मदद से उसे जसूपुरा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया। हेड कांस्टेबल की जांघ में गोली लगी है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। एएसपी बच्चन सिंह, सीओ सिटी देवी सहाय मीणा पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल हेड कांस्टेबल अशोक राजावत से मामले की जानकारी ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS