रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे अशोक गहलोत, बोले- राहत देने के बजाय परेशानियों को बढ़ाया जा रहा

जयपुर। कोरोना महामारी के इस दौर में जरूरी चीजों पर बढ़ती महंगाई आम लोगों पर बोझ डालती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा की गई कीमतों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं इस बात का फायदा विपक्ष पूरी तरह से उठा रहा है। विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही हैं। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रसोई गैस सिलेंडर के महंगा होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता की दिक्कतों व जरूरतों को लेकर असंवेदनशील है। गहलोत ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लोगों की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाएंगी।
घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लोगों की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाएंगी। 15 दिन के अंदर सिलेंडर की कीमत पर 100 रूपये की वृद्धि हुई है, यह इस बात का प्रमाण है कि देश की सरकार लोगों की दिक्कतों और जरूरतों को लेकर किस हद तक असंवेदनशील है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 16, 2020
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि15 दिन के अंदर सिलेंडर की कीमत पर 100 रूपये की वृद्धि हुई है, यह इस बात का प्रमाण है कि देश की सरकार लोगों की दिक्कतों और जरूरतों को लेकर किस हद तक असंवेदनशील है। उन्होंने कहा है कि इस आर्थिक मंदी और कोरोना संकट के समय में भी राजग सरकार के कार्यकाल में लोगों को कोई राहत देने के बजाय उनकी परेशानियों और अधिक बढ़ाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS