जयपुर में बड़ा हादसा: हाईवे पर वैन और ट्रॉले में जोरदार भिड़ंत, रीट की परीक्षा देने जा रहे 6 छात्रों की मौत

Jaipur Accident राजस्थान में जयपुर में बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां हाईवे (Highway) पर एक इको वैन और ट्रॉले में जोरदार भिड़ंत (Echo Van And Trolley Collided) देखने को मिली। जिसमें राजस्थान टीचर्स इलिजिविलिटी टेस्ट (REET) की परीक्षा देने जा रहे 6 छात्रों की मौत (Six Students Died) हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक बारां से सीकर जा रहे थे। उस वैन में 11 लोग सवार थे। जिसमें से 6 की मौत हो गई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस (Rajasthan Police) ने इस दुर्घटना की जांच गहनता से शुरू की दी है।
जानकारी के मुताबिक रास्ते में अनियंत्रित होकर वैन ने ट्रॉले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 5 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये हादसा एनएच-12 निमिडिया मोड़ पर हुई। सभी छात्र बारां जिले के आसपास के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये दुर्घटना घटित हुई है।
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने चाकसू सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चाकसू में सड़क हादसे में 6 रीट छात्रों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा।
बता दें कि रीट की परीक्षा 26 सितंबर को दो पालियों में होनी है। इसके लिए 16 लाख 22 हजार 19 छात्रों ने आवेदन किया है। राज्य सरकार ने छात्रों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। उधर, रेलवे ने इसके लिए 11 विशेष ट्रेनें चलाने पर सहमति दी है। कुछ और ट्रेनों का अनुरोध किया है। प्रदेश में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS