राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'वोकल फॉर लोकल' पर दिया जोर, कहा - हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह स्थानीय उत्पादों को खरीदें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना महामारी की वजह देश में आई आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए भारत में निर्मित सामान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि स्थानीय सामान बनाने वाले लोगों की मदद की जाये।
उन्होंने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह स्थानीय उत्पादों को खरीदें। कोविड के इस आपातकाल के दौर ने हमें जीवन के ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि कोरोना ने जीवन की सभी गतिविधियों को रोक दिया है, लेकिन साथ ही एक अवसर भी प्रदान किया है कि इस संकट के समय हम कुछ गंभीर और महत्वपूर्ण निर्णय ले पायें। 'वोकल फॉर लोकल' भी एक ऐसा ही कार्य है, जो देश और समय की जरूरत है।
बता दें कि कलराज मिश्र बुधवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि देश के एक सौ तीस करोड़ देशवासियों का 'लोकल' उत्पादों के प्रति संकल्प व दृढ़ विश्वास से ही 'लोकल' के लिए 'वोकल' होने और 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाया जा सकता है।
वोकल फॉर लोकल अभियान को दिया बढ़ावा
उन्होंने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' के इस अभियान से देश की कम्पनियों में गर्व की भावना मजबूत होगी तथा बेहतर उत्पाद बनाने की तरफ भी देश की निर्माता कम्पनियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगी। वर्तमान आर्थिक संकट को दूर करने के लिए भारी निवेश की आवश्यकता है। इसलिए भारतीय उत्पादों को खरीदने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। यह अभियान देश के लिए बहुत आवश्यक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS