कोटा के 'अपना घर आश्रम' की बड़ी लापरवाही आई सामने, फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चों की मौत और दर्जन लोगों के बीमार होने से मचा हड़कंप

कोटा के अपना घर आश्रम की बड़ी लापरवाही आई सामने, फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चों की मौत और दर्जन लोगों के बीमार होने से मचा हड़कंप
X
राजस्थान के कोटा से खाने में लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां कोटा स्थित अपना घर आश्रम के दूषित भोजन खाने से 3 बच्चों की मौत हो गई हैं।

कोटा | राजस्थान के कोटा (Kota) से खाने में लापरवाही की एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां कोटा स्थित अपना घर आश्रम के दूषित भोजन खाने से 3 बच्चों की मौत हो गई हैं। फूड पॉइजनिंग के शिकार होने से 15 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी हैं। इन सभी लोगों को मौके पर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी एमबीएस अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को भर्ती करवाया दिया गया हैं। डॉक्टरों की देखरेख में फूड पॉइजनिंग (Food Poisonning) की चपेट में आए सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है। 3 बच्चों की मौत की खबर सामने आते ही जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर अपना घर आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद जल्द ही मामले की जांच करवाने के आदेश दिए है। इस दौरान उन्होंने कहा, आश्रम में महिला और पुरुषों को रविवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद कुछ ही देर में 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा है।

270 लोगों का लिया गया सैंपल

जिला कलेक्टर की तुरंत कार्यवाही के बाद आश्रम के खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेंज दिेए गए है। साथ ही आश्रम में खाना खाने वाले सभी 270 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। अभी तक दूषित खाना खाने से 3 बच्चों की मौत होने की पुष्टि की गई है। जबकि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की खबर मिलते ही मंत्री शांति धारीवाल ने तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले में गंभीरता के साथ जल्द जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Next Story