सीएम गहलोत पर बरसे दिलावर, बोले- राजस्थान में कांग्रेस सरकार के आने के बाद से बिगड़ी कानून व्यवस्था

जयपुर। राजस्थान में सत्ता पक्षा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयान बाजी और आरोप-प्रत्यारोप चलता ही रहता है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब से गहलोत सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं क्योंकि गहलोत सरकार ने कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगाड़ रखी है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब से गहलोत की सरकार आई है तब से यहां अपराध दिन बदिन बढ़ता ही जा रहा है।
दिलावर ने आरोप लगाया कि दबंग लोग छोटी-छोटी बच्चियों को उठाकर ले जा रहे हैं, सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं और अधिकांश मामलों में यहाँ की पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार के 20 माह के कार्यकाल में प्रदेश में दलितों (अनुसूचित जाति) के प्रति अपराध और अत्याचार के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2018 से जुलाई, 2020 तक 11,151 मामले हत्या, हत्या के प्रयास, बच्चियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण तथा अस्पृश्यता आदि के दर्ज हुए हैं, जो सरकार के सुशासन, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही प्रशासन देने के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, और सरकार के सभी दावों की पोल खोलते हैं। पार्टी सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि प्रदेश में दलित अत्याचार वर्ष 2019 में कुल 6,794 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जो वर्ष 2018 में 4,602 के मुकाबले 2,187 (47.47 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS