Mausam ki Jankari : राजस्थान के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

जयपुर। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी भागों में चुरू में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.0 डिग्री, एरन रोड में 8.8 डिग्री, गंगानगर में 9.1 डिग्री एवं अजमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है।
बुधवार तक चलेगी शीतलहर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि बुधवार तक मौसम शुष्क रहने से शीतलहर चलेगी। चूरू, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर सहित आसपास के अन्य जिलों में रात का तापमान गिरेगा।
माउंट आबू का तापमान 2.0 डिग्री
राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान रविवार रात का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान माउंटआबू का 2.0 डिग्री, चूरू का 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं आगामी शीत ऋतु के लिए दिसंबर से फरवरी तक पश्चिमी राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.17 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की ज्यादा उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.52 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने उम्मीद है।
ठंड बढ़ते ही बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या
राजस्थान में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिवाली के बाद से यहां कोरोना का ग्राफ भी ऊपर चढ़ता दिख रहा है। यहां रोजाना लगभग तीन हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS