Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का कहर, येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का कहर, येलो अलर्ट जारी
X
राजस्थान के अधिकतर इलाकों को सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और रूह कंपकंपा देने वाली ठंडी हवाओं की वजह से खासकर बुजुर्गों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। गंगानगर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के अधिकतर इलाकों को सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और रूह कंपकंपा देने वाली ठंडी हवाओं की वजह से खासकर बुजुर्गों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। गंगानगर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान गंगानगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में 4.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 5.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 5.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 6.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.5 डिग्री सेल्सियस व अलवर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में गिरावट

राज्य के बाकी हिस्सों में भी रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। अनेक इलाकों में कोहरा छाया रहा। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और गंगानगर में यह 15.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। जबकि अगले दो दिन राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर व भरतपुर जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

Tags

Next Story