Mausam Ki Jankari : आज कई जगह हो सकती है बारिश, 6 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

Mausam Ki Jankari : आज कई जगह हो सकती है बारिश, 6 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट
X
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि राजस्थान के कई हिस्सों में आज मेघा बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सो में अगले 2 घंटे में बारिश हो सकती है। r

राजस्थान में पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी है। मॉनसून की विदाई के बाद से प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी ने अपनी चपेट में ले रखा था। हालांकि सुबह और रात में मौसम ने करवट भी ली थी। वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि राजस्थान के कई हिस्सों में आज मेघा बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सो में अगले 2 घंटे में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो जालोर और बाड़मेर जिले में कई स्थानों पर गरज के साथ आज हल्की बारिश होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर के लिए येलो अर्लट जारी किया है। कहा जा रहा है इन 6 जिलों में भी बारिश हो सकती है। दरअसल, दक्षिण भारत में बने सिस्टम के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने राजस्थान के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इससे पहले बीते 26 सितंबर को मौसम विभाग ने कहा था कि देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भागों में बारिश की संभावना नहीं है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी का समय करीब है। विभाग ने साथ ही इन भागों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से अधिक रहने का अनुमान जताया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा था कि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। वहीं, निजी मौसम एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' ने पूर्वानुमान जताया था कि पश्चिमी राजस्थान से एक अक्तूबर से मॉनसून की वापसी हो सकती है। इसके मुताबिक, उत्तर भारत के बड़े हिस्से से सात अक्टूबर तक मॉनसून की वापसी पूरी हो सकती है।

Tags

Next Story