शर्मसार घटना : नाबालिग लड़के ने पांच साल की मासूम के साथ किया बलात्कार

शर्मसार घटना : नाबालिग लड़के ने पांच साल की मासूम के साथ किया बलात्कार
X
बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं को लेकर बदनाम हुआ राजस्थान एक और मामले से शर्मसार हो गया है। यहां चूरू जिले में एक पांच साल की लड़की के साल बलात्कार की घिनौनी घटना सामने आई है। इस वारदात को एक नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

चूरू। बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं को लेकर बदनाम हुआ राजस्थान एक और मामले से शर्मसार हो गया है। यहां चूरू जिले में एक पांच साल की लड़की के साल बलात्कार की घिनौनी घटना सामने आई है। इस वारदात को एक नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर लिया है। यह घिनौनी वारदात चूरू के सरदार शहर की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी करने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकल गया था। जब शाम को 6 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे बताया कि दोपहर के वक्त वह नहाने के लिए गई थी। बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थी। इसी दौरान पड़ोस का एक लड़का बच्ची को उठाकर पास के एक सुनसान पड़े मकान में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया।

बच्ची की चीख पुकार सुनकर आईं मां और दादी

इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे ने सारी हदें पार कर दीं। वारदात के दौरान बच्ची चिल्ला रही थी और बहुत तेज-तेज से रो रही थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर मां और दादी सूने मकान में गए तो देखा कि लड़का उसकी बच्ची के साथ रेप कर रहा था। बच्चे की मां और दादी को देख कर लड़का वहां से भाग गया। उस वक्त शर्म के मारे यह बात उन्होंने किसी को नहीं बताई। बाद में जब बच्ची का पिता घर पहुंचा तो बच्ची की मां और दादी ने पूरी घटना उसे बताई। यह सब सुनकर बच्ची का पिता सकते में आ गया। फिर वे तीनों पीड़ित बच्ची को लेकर स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे। जहां पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया। डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने राजकीय अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया है। वहीं आरोपी नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Next Story