हनुमान बेनीवाल का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बड़ा आरोप, कहा अशोक गहलोत की कर रही हैं मदद

जयपुर। राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के साझेदार हुनमान बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा ही अशोक गहलोत की कांग्रेसी सरकार की डूबती नैया की खेवैया बनी हुई हैं। बेनीवाल ने इससे पहले की भाजपा सरकार में सीएम रहीं वसुंधरा राजे पर बेहिचक आरोप लगाए। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट में साफ कहा कि बीजेपी की दिग्गज नेता राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए विधायकों को फोन तक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा का प्रभाव इतना है कि विधायक उनके निर्देश पर रास्ते से लौट जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS