मोदी सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, बोलीं- महिलाओं के लिए आरक्षण वाला लिफाफा खाली

Priyanka Gandhi Jhunjhunu Rally: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजस्थान के झुंझुनू में रैली को संबोधित करके मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार पर चुनावों के मद्देनजर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया, वहीं विरोधी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। यही नहीं, प्रियंका ने संसद में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण के दावे को भी झूठा बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का 'लिफाफा' खोखला है। उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी लेकिन यह 10 साल बाद लागू होगा। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईसीआरपी) का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया। उनके वादे खोखले हैं।
#WATCH | Rajasthan: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra says, "PM Modi's 'Lifafa' is empty. He had talked about reservation for women but it would be implemented after 10 years. They said reservation for women but it will be implemented after 10 years. They are not… pic.twitter.com/Uckgo9HY6w
— ANI (@ANI) October 25, 2023
मोदी सरकार के पास कोई विजन नहीं: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं। मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि PM मोदी सिर्फ अपने मित्रों के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश के सारे बड़े PSUs मोदी जी ने अपने मित्रों को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार इन्हीं सारे संस्थानों से आते थे, लेकिन उनको प्राइवेट कर दिया गया है। खेती-किसानी भी रोजगार का बड़ा जरिया था, लेकिन मोदी सरकार ने किसान कानून से इसे खत्म करने की कोशिश की।
कृषि कानून का जिक्र कर पीएम मोदी को घेरा
प्रियंका गांधी ने किसान बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जब चुनाव आया, तब जाकर मोदी सरकार ने किसान कानून वापस लिए, लेकिन तब तक किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके थे। प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि जब जनता प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन की मांग करती हैं, तो वे कहते हैं कि सरकार के पैसा नहीं है। अगर पैसा नहीं है, तो PM मोदी के उद्योगपति मित्रों का हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए पैसे कहां से आए? PM मोदी के हजारों करोड़ के हवाई जहाज के लिए पैसे कहां से आए? प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के पास इन सारी चीजों के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों और कर्मचारियों के लिए पैसे नहीं हैं।
'कांग्रेस अपने सभी वादे पूरे कर रही'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हमारी सरकार सभी वादे पूरी कर रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में दोबारा सरकार बनाने पर 1 करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
झुंझुनू गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। झुंझुनू का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। झुंझुनू पहुंच कर सबसे पहले कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने 'इंदिरा गांधी बालिका निकेतन' में पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और शीशराम ओला की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan: भरतपुर की घटना पर सियासत शुरू, बीजेपी बोली- गहलोत सरकार में उपजी आपराधिक मानसिकता का परिणाम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS