पायलट को एक और मौका, प्रियंका ने वेणुगोपाल और अहमद पटेल को दी जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान में सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं। प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट पूरे देश में चर्चा का विषय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की दूरियां बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ जहां खबर आ रही है कि सचिन पायलट अपने और उनके विधयकों के खिलाफ जारी नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी रह चुके पायलट को कांग्रेस एक और मौका देने की जुगत में है। अब मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट के दरमियान दूरियां खत्म का बेड़ा खुद कांग्रेस महासचि और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया है। प्रियंका ने केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल को सचिन पायलट से बात करने के लिए कहा है।
इससे पहले भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सचिन पायलट से बात की थी, लेकिन सचिन पायलट नहीं माने थे। अब सचिन पायलट को मनाने की नए सिरे से कोशिश की जा रही है। प्रियंका ने गांधी परिवार के सबसे करीबी अहमद पटेल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदारी दी है।
कांगेस हाईकमान की ओर से अपनाया जा रहा नरम रुख
गौरतलब है कि सचिन पायलट गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। उनके गांधी परिवार से रिश्ते काफी मजबूत हैं। इसीलिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से नरम रुख अपनाया जा रहा है। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कहा था कि सचिन पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। इसके अलावा पार्टी के कई नेता भी कह चुके हैं कि सचिन पायलट के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS