Rajasthan Budget 2022-23: सीएम अशोक गहलोत ने फ्री बिजली के अलावा कई बड़ी घोषणाएं की, पढ़ें पूरा अपडेट

Rajasthan Budget 2022-23: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) थोड़ी देर में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। सीएम अशोक गहोलत ने ऐलान किया है कि आठ जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय और 1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। कोरोना महामारी काल में शिक्षा में हुए नुकसान के लिए स्कूली विद्यार्थियों के लिए 90 दिनों का ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा। नीचे पढ़ें पूरा अपडेट...
सीएम ओशक गहलोत की है ये बड़ी घोषणाएं
पांच सौ मदरसों को स्मार्ट बनाया जाएगा
सीएम ने बजट में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए खास ऐलान किया है। अल्पसंख्यक छात्र और छात्राओं के लिए सात हॉस्टल बनाए जाएंगे। मदरसों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। पहले चरण में लगभग पांच सौ मदरसों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से रोड बनेंगी। सीएम की घोषणा पर विधायकों ने काफी देर तक मेज थपथपाई।
50 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी
सीएम ने 50 यूनिट बिजली फ्री का ऐलान किया है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से फायदा दिया जायेगा। इन सब पर सरकार चार हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
100 करोड़ की लागत से ईडब्ल्यूएस विकास कोष के गठन का ऐलान
सीएम ने 100 करोड़ की लागत से ईडब्ल्यूएस विकास कोष के गठन का ऐलान किया है। इसके अलावा पर्यटन को राजस्थान मजबूत करने के लिए एक हजार करोड़ का ऐलान किया है। मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जो दिया जाएगा।
RISF में 2000 कर्मियों की भर्ती होगी
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सीआईएसएफ (CISF) की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की जाएगी। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (RISF- आरआईएसएफ) में 2000 कर्मियों की भर्ती होगी।
सीएम ने सीकर के लिए की ये बढ़ी घोषणाएं
सीएम ने बजट में सीकर के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में 100 बेड का अतिरिक्त ब्लॉक बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पाटोदा में सीएचसी का ऐलान किया है।
सीएम गहलोत ने पढ़ी ये शायरी
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान शायरी पढ़ी। उन्होंने कहा कि 'ना पूछो मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है, ना हारूंगा हौंसला उम्रभर, ये मैंने किसी से नहीं, खुद से वादा किया है।
1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का किया ऐलान
सीएम अशोक गहोलत ने ऐलान किया है कि आठ जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय और 1000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। कोरोना महामारी काल में शिक्षा में हुए नुकसान के लिए स्कूली विद्यार्थियों के लिए 90 दिनों का ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा फोकस
बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक फोकस किया जा रहा है। साथ ही सीएम ने चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का ऐलान किया है।
सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट स्पीच पढ़ना शुरू की
राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट स्पीच को पढ़ना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण पढ़ने से पहले विपक्ष ने अपनी सीट से रीट परीक्षा की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबआई) जांच करवाने वाली तख्तियां दिखाई।
सीएम विधानसभा पहुंचे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधानसभा पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत भी विधानसभा पहुंच गए हैं। इनके अलावा अन्य विधायक-मंत्री भी विधानसभा पहुंच चुके हैं।
बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं तथा उम्मीदों पर खरा उतरेगा
बता दें कि इससे पहले राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी को शुरू हुआ था जहां राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अशोक गहलोत सरकार की तरफ से 15 फरवरी को जवाब दिया गया था। इसके बाद 23 फरवरी यानी तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। बजट पेश करने से पहले मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था।
सीएम ने ट्वीट में लिखा था कि कल सुबह 11 बजे मैं वर्ष 2022-23 का बजट विधानसभा में पेश करूंगा। मुझे आशा है कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं तथा उम्मीदों पर खरा उतरेगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत सरकार बजट में अहम घोषणाएं कर सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS