चार सीटों पर उपचुनाव जीतने का कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

राजस्थान में चार सीटों पर उपचुनाव Rajasthan assembly by-election) होने वाले हैं। कांग्रेस (Congress) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की नजदीकियां को बढ़ती देख भाजपा खेमें में हलचल होने लगी है। कांग्रेस अपनी आईटी सेल के जरिये चारों विधानसभा क्षेत्रों का डेटा एकत्रित कर रही है। फिर उनसे आधुनिक माध्यमों के जरिये सम्पर्क कर चुनाव फतह करने की कवायद की जायेगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने भी अब सोशल मीडिया की ताकत को समझ लिया है। भाजपा के मुकाबले आईटी के उपयोग में पिछड़ी कांग्रेस अब चार सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में सोशल मीडिया जैसे माध्यमों को आम लोगों तक पहुंचने के लिये अपना प्रमुख हथियार बनाएगी। पार्टी ने इसके लिए अभी से कवायद भी शुरू कर दी है। चारों सीटों के लिए पार्टी की ओर से कॉर्डिनेशन के लिए पांच-पांच लोगों का ग्रुप बनाया गया है और उन्हें कुछ टास्क दिए गए हैं।
इन मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेगी कांग्रेस
आपको बता दें कि कांग्रेस मोदी सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरेगी। तीन कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस कवायद के तहत मतदाताओं का आंकड़ा और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। डेटा एकत्रित हो जाने के बाद पार्टी की आईटी सेल की ओर से उनसे सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से ही सम्पर्क कर जानकारियां पहुंचाई जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए जहां राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा वहीं कृषि कानून और महंगाई जैसे मुद्दों पर विफलताओं को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS