Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
X
Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को चोट लगी है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को चोट लगी है। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीएम गहलोत के पैर के नाखून में चोट लगने के कारण एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता जा रहा है कि सीएम का पैर मुड़ने के कारण कोई नुकीली चीज नाखून में लगी है। जिसके चलते उन्हें पैर में घाव हुआ है।

इस संबंध में खुद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी दी है। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज दिन में एक बैठक के बाद आवास पर अपने रूम में जाते समय पैर फिसल गया था। जिसके कारण मेरे दोनों पैरों के अंगूठों में चोट लग गई। सीएम अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में आया हूं। प्रारंभिक इलाज के बाद वापस आवास पर जा रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार।

यह भी पढ़ें:- Road Accident: अजमेर में सड़क हादसा, एक-दूसरे से भिड़े 3 ट्रक, 5 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 27 जून को चोटिल हो गई थीं। सीएम की चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। इस लैंडिंग के दौरान ही सीएम ममता बनर्जी को चोट लगी थी। सीएम ममता के घुटने और कमर के पीछे वाले हिस्से में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिसके बाद वह भी व्हील चेयर पर दिखी थीं।

Tags

Next Story