Rajasthan Crisis: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा सरकार गिराना राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल के बीच अब राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में बीजेपी साजिश के तहत सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। यह राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने कहा कि देश में संविधान और क़ानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए। बता दें कि आज ही अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात की। अशोक गहलोत ने कहा है कि मुझे भरोसा है कि राज्यपाल अपना कर्तव्य अवश्य निभाएंगे।
देश में संविधान और क़ानून का शासन है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2020
सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं।
राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।
राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।#ArrogantBJP
धरने पर बैठे थे अशोक गहलोत
राजस्थान में कांग्रेस विधायक तथा अशोक गहलोत सरकार के समर्थक अन्य विधायक शुक्रवार शाम राजभवन के दालान में सत्र की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राजभवन गए थे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हमने राज्यपाल से नियमों के तहत विधानसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS