Rajasthan Crisis: राजस्थान सियासी संकट के नौ दिन बाद वसुंधरा राजे बोली, कभी तो जनता के बारे में सोचिए

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल के करीब नौ दिनों के बाद वसुंधरा राजे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सब अपने बारे में सोचे जा रहे हैं। कोई जनता के बारे में नहीं सोच रहा। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा है कि कभी तो जनता के बारे में सोचिए।
राजस्थान की जनता को उठाना पड़ रहा कांग्रेस की आंतरिक कलह का नुकसान
वसुंधरा राजे ने कहा कि ऐसे समय में राजस्थान कांग्रेस में कलह उत्पन्न हुई है जब हमारे राज्य में कोरोना की वजह से 500 से ज्यादा मौतें हो गई है। उन्होंने कहा कि इस समय टिड्डियों ने भी किसानों को परेशान कर रखा है। महिलाएं सुरक्षित मजसूस नहीं कर रही। साथ ही बिजली की समस्याएं में बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से निपटने की जगह कांग्रेस बीजेपी पर और बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती जा रही है। कोई भी जनता के बारे में नहीं सोच रहा। उन्होंने कहा कि कभी तो जनता के बारे में सोचिए।
उठ रहे थे सवाल
राजस्थान सियासी संकट के बीच वसुंधरा राजे और अशोक गहलोतच के गठजोड़ पर कई सवाल उठ रहे थे। हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया था कि वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की सरकार को गिरने से बचा रही है। उन्होंने कहा था कि मेरे पास इसका सबूत भी है।
#RajasthanFirst pic.twitter.com/Qzq1iv0Yuy
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 18, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS