Vasundhara को CM फेस नहीं बनाया तो बनाएंगे तीसरा मोर्चा, BJP के किस नेता ने दी चेतावनी

Vasundhara को CM फेस नहीं बनाया तो बनाएंगे तीसरा मोर्चा, BJP के किस नेता ने दी चेतावनी
X
राजस्थान चुनाव (Rajasthan Election) कुछ महीने बाकी रह गए हैं। इस सिलसिले मेें सीएम चेहरे को लेकर प्रदेश भाजपा में एक बार फिर से बढ़ गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje Scindia) को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने तीसरा मोर्चा बनाने की धमकी दी है। पढ़िए पूरी खबर...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को होने में कुछ ही महीने बाकी है। उससे पहले राजनेता अपने-अपने वोटरों को अपने पक्ष में करने पर जुट गए हैं। इस बीच बीकानेर (Bikaner) के कोलायत क्षेत्र से आने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भाजपा में सीएम के चेहरे पर बड़ा बयान दिया है। वहीं देवी सिंह ने कहा कि भाजपा में वसुंधरा राजे ((Vasundhara Raje Scindia)) को सीएम का चेहरा (CM face) घोषित नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में तीसरा मोर्चा खड़ा करूंगा। यह तीसरा मोर्चा राजस्थान के विधानसभाओं में अपना दम दिखाएगा।

देवी सिंह भाटी (Devi Singh Bhati) इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) के मारवाड़ इलाके में जाकर वसुंधरा समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी इच्छा जानने की कोशिश कर रहे हैं। जब देवी सिंह बाड़मेर दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अपनी बात साफ-साफ कह दी। बता दें कि मंत्री देवी सिंह भाटी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेहद करीबी हैं। साल 1980 से वे लगातार 7 बार विधायक के रूप में चुनाव जीत रहे हैं और 3 बार मंत्री भी बनाए जा चुके हैं।

मास लीडर को साइड कर रही भाजपा

देवी सिंह भाटी ने बताया कि पार्टी जिस तरह से मास लीडर (Mass Leader) और स्थानीय नेताओं को साइड कर रही है, ये भाजपा के लिए ठीक नहीं है। इसी वजह से भाजपा को कई राज्यों में हार का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में वसुंधरा राजे के मुकाबले ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो बीजेपी की सत्ता में वापसी करवा सके। पिछले विधानसभा चुनावों में भी वसुंधरा राजे को हराने के लिए "मोदी तुझसे बैर नहीं वसुंधरा तेरी खैर नहीं" का नारा देकर विश्वासघात किया गया था।

भाजपा के साथ नहीं जुट रही भीड़

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा हो या "नहीं सहेगा राजस्थान" अभियान, कहीं भीड़ नहीं जुट रही है। जयपुर में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भीड़ जुटने को लेकर ट्वीट करते हैं, जो सम्मानजनक स्थिति नहीं है। हम पार्टी के हितैषी हैं और पार्टी का बुरा नहीं चाहते। लेकिन कुछ नेता मास लीडर को किनारे कर अपनी राजनीति उज्ज्वल करने में लगे हैं।

Also Read: Rajasthan: 'मां-बाप अपना दिल बड़ा करें', लव अफेयर को लेकर CM Gehlot का बड़ा बयान

अर्जुन मेघवाल के धुर विरोधी हैं भाटी

देवी सिंह भाटी को वसुंधरा राजे के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में अर्जुन मेघवाल को टिकट दिए जाने से नाराज देवी सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अर्जुन मेघवाल से नाराजगी के सवाल पर भाटी ने बोला कि मेघवाल की कार्यशैली से मेरी उनसे नहीं बनती है।

Tags

Next Story