Rajasthan: करौली में दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, करीब 200 लोग बीमार

Rajasthan: करौली में दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, करीब 200 लोग बीमार
X
राजस्थान के करौली से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहरीला पानी पीने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों लोग बीमार पर गए हैं। डॉक्टरों ने 18 लोगों की हालत गंभीर बताई। जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी ने मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

राजस्थान के करौली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जहरीला पानी पीने से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि सैकड़ों लोग बीमार पर गए हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने 18 लोगों की हालत गंभीर बताई है। करौली के हिंडौन सिटी में दूषित पानी पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते मंगलवार को इलाके में दूषित पानी का सेवन करने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से एक शाहगंज के रहने वाले 13 वर्षीय देव कुमार है। जबकि दूसरा दत्तात्रेय पाड़ा का रहने वाले 47 वर्षीय रतन धोबी है। रतन के परिजनों ने बताया कि रतन को अचानक दस्त और उल्टी होने लगी थी। जिसके कारण उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जब उसकी तबीयत में सुधार देखा गया तो उसे घर ले आए। लेकिन मंगलवार की रात को उसने अकस्मात ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम में हुआ मौत का खुलासा

जब मृतक का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि रतन की मौत दूषित पानी पीने से हुई है। वहीं दूषित पानी पीने से करीब 200 लोग बीमार भी पड़ गए थे। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 18 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जयपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद जलदाय मंत्री महेश जोशी ने आदेश दिया कि मामले की जांच की जाए। निर्देश पर अधिकारियों की टीम हिंडन पहुंची और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पाइपलाइन, लीकेज, अवैध कनेक्शन, दूषित पेयजल की जानकारी ले रही है।

घटना के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने शाहगंज, पुरानी कचहरी, चौबे पाड़ा और धाकड़ पोठा में मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर रही है। वहीं जलदाय विभाग दूषित पानी की आपूर्ति करने वाले जगह पर छानबीन करने में जुटी है।

सांसद ने की ठोस कार्रवाई करने की मांग

करौली-धौलपुर के सांसद डॉ. मनोज राजोरिया घटना से नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की शिकायत कई बार हो चुकी है। लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समाधान नहीं होने से साफ पता चल रहा है कि विभाग के अधिकारी कितने लापरवाह हैं। आगे सांसद ने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags

Next Story