Rajasthan Mausam ki Jankari : राजस्थान में कहर ढहा रही सर्दी, इन 15 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

Rajasthan Mausam ki Jankari : राजस्थान में कहर ढहा रही सर्दी, इन 15 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी
X
राजस्थान में तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने के साथ ही शीतलहर चलने से प्रदेशवासियों को सर्दी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। बीते दिनों से लगातार राजधानी में गलन भरी ठंडक होने के साथ-साथ शहरवासियों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

राजस्थान में ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है। प्रदेश में कई जगह तो हालत इतनी खराब है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवात के असर के चलते बीते कई दिनों से बादलों की आवाजाही और कोहरा छाने से ठंड का असर बढ़ा हुआ है। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने के साथ ही शीतलहर चलने से प्रदेशवासियों को सर्दी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। बीते दिनों से लगातार राजधानी में गलन भरी ठंडक होने के साथ-साथ शहरवासियों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

जयपुर में तापमान 13 डिग्री दर्ज

सुबह से शाम देर तक कोहरा छाया रहा। जयपुर में आज शनिवार को सुबह का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 15 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज सुबह तक कोटा में 18.7, सवाईमाधोपुर में 2, बूंदी में 4, चित्तौडग़ढ़ में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।

अभी भी माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान

प्रदेश में लगातार सबसे ठंडा माउंटआबू रहा। यहां शुक्रवार रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चूरू का तापमान 9.5, गंगानगर का 7.2, बीकानेर का 6.6, जैसलमेर का 7.3, जयपुर का 12.8, बाडमेर का 8.1, ऐरा रोड का 5, सीकर का 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चूरू का तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का फतेहपुर का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जोबनेर का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि भी होने की आशंका है। मंगलवार तक सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, धौलपुर में तेज शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Tags

Next Story