Rajasthan Mausam ki Jankari : बादल छाए रहने से बदला मौसम का मिजाज, अभी और होगी तापमान में गिरावट

Rajasthan Mausam ki Jankari : बादल छाए रहने से बदला मौसम का मिजाज, अभी और होगी तापमान में गिरावट
X
बीते दिन दिनभर बादलों की इसके साथ ही जयपुर के आसपास की जगहों के अलावा जगतपुरा, मानसरोवर, टोंक रोड सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया हुआ है। अन्य जगहों पर दिल्ली हाइवे पर घना केाहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

जयपुर। राजस्थान में बादलों के छाए रहने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बीती रात से कई जगहों पर घने बादल छाए हुए हैं वहीं शुक्रवार की सुबह भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन दिनभर बादलों की इसके साथ ही जयपुर के आसपास की जगहों के अलावा जगतपुरा, मानसरोवर, टोंक रोड सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया हुआ है। अन्य जगहों पर दिल्ली हाइवे पर घना केाहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

हल्की बूंदीबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। इनमें सीकर, भरतपुर, अलवर सहित अन्य जगहों पर आगामी दो दिनों में बारिश हो सकती है। साथ ही अगले सप्ताह से एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। इससे तापमान में भी गिरावट होना तय है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का भी अनुमान रहेगा। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो फिर से रात का पारा पांच से छह डिग्री तक गिर गया है। चक्रवती परिसंचरण तंत्र के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है।

माउंटआबू में पारा अब भी जमाव बिंदु के नजदीक

जयपुर की बात की जाए तो शुक्रवार सुबह का तापमान फिर तीन डिग्री गिरकर 12 डिग्री पर पहुंचा, वहीं जयपुर के जोबनेर का पारा तीन डिग्री गिरकर बीती रात को 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही एक बार फिर माउंटआबू में पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच चुका है। गाड़ियों की छतों पर हल्की बर्फ की परत जम गई। वहीं लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। इसके अलावा सीकर के फतेहपुर में रात का पारा बीते 24 घंटे में 6.8 डिग्री गिरकर महज 3 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags

Next Story