Rajasthan Mausam Ki Jankari : राजस्थान में आज भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, धूलभरी आंधी से बदलेगा मौसम

Rajasthan Mausam Ki Jankari : राजस्थान में आज भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना, धूलभरी आंधी से बदलेगा मौसम
X
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग में मंगलवार को एक- दो स्थानों पर मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की हवा से धूलभरी आंधी चल सकती है।

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम के बदले मिजाज के कारण प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, मगर पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। इस विक्षोभ का असर आज यानी मंगलवार को भी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग में मंगलवार को एक- दो स्थानों पर मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम राजस्थान में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की हवा से धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद हालांकि मौसम साफ हो जाएगा। जो प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा।

अब गर्मी के साथ बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में सक्रीय हुए पश्चिम विक्षोभ का असर कम हो गया है। प्रदेश में अब बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी भी बढ़ेगी। जिसके संकेत शेखावाटी में दिखने शुरू हो गए हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर मंगलवार को ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

इधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की तथा एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।

Tags

Next Story