Rajasthan Mausam Ki Jankari : 10 जुलाई तक राज्य में मानसून की गतिविधियां होंगी तेज, आज इन जिलों में बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। यहां 10 जुलाई से मानसून (Rajasthan Monsoon) की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। वहीं राज्य में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अब 10 जुलाई से ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जिसका असर पूर्वी राजस्थान में ज्यादा देखने को मिलेगा। 10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
आज यहां हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को प्रदेश के जयपुर (Jaipur), उदयपुर (Udaipur) व कोटा (Kota) संभाग में कहीं कहीं बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ हल्की बरसात (Light Raining) हो सकती है। जिसके साथ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर (Sriganganagar) व हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में लू (Heat Wave) चलने की संभावना है।
शेखावाटी इलाकों में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल
इधर, छितराई हुई बरसात के बाद शेखावाटी में फिर से उमस का माहौल बढ़ गया। सोमवार को अंचल में तापमान भी प्रदेश में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा रहा। यहां का पिलानी इलाका प्रदेश में करौली के बाद सबसे गर्म रहा। करौली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पिलानी में तापमान 41.6 डिग्री रहा। इसके अलावा चूरू में भी अधिकतम तापमान 41.2 व सीकर में 34 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS