Rajasthan Mausam Ki Jankari : प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से सक्रिय होगा मानसून

Rajasthan Mausam Ki Jankari : प्रदेशवासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से सक्रिय होगा मानसून
X
Monsoon भले ही देर से आएगा मगर प्रदेश खासकर पूर्वी राजस्थान में। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून राजस्थान में दस्तक दे देगा जिसके बाद प्रदेश में गर्मी का प्रकोप कम हो जाएगा।

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। प्रदेश में जल्द ही मानसून (Rajasthan Monsoon) सक्रिय होने वाला है। हालांकि अभी 4-5 दिन का और इंतजार करने पड़ेगा मगर यह प्रतीक्षा व्यर्थ नहीं जाएगी। Monsoon भले ही देर से आएगा मगर प्रदेश खासकर पूर्वी राजस्थान में। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून राजस्थान में दस्तक दे देगा जिसके बाद प्रदेश में गर्मी का प्रकोप कम हो जाएगा।

ठंडी हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग जयपुर (Jaipur Weather Department) के अनुसार मानसूनी हवाएं प्रदेश का एक बार फिर रुख करेंगी। शुक्रवार को भी अलवर (Alwar), भरतपुर (Bharatpur), झुंझुनूं (Jhunjhunu), पिलानी (Pilani) सहित कई अन्य स्थानों पर मेघागर्जन व बारिश (Raining) हुई है। हालांकि अभी दो-तीन दिन गर्मी और पड़ेगी। इसके बाद 6-7 जुलाई से हवाओं के रुख में परिवर्तन होगा। पूर्वी हवाएं नमी लेकर आएंगी। इन हवाओं से 7-8 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश (Raining in Rajasthan) की गतिविधियों में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। 9-10 जुलाई के बाद मानसून पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो सकता है। वहीं 10 के बाद अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 11-12 जुलाई सेमानसून सक्रिय होगा।

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल

राजस्थान में पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां गर्म हवाओं ने प्रदेशवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं शुक्रवार की दोपहर में भी गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान झुंझुनूं, चूरू सहित प्रदेश के कई इलाके में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Tags

Next Story