Rajasthan Mausam Ki Jankari : प्री-मानसून की गतिविधियां जारी, आज इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

सीकर। राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather) का मिजाज अभी प्रदेशवासियों पर मेहरबान है। यहां प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की गतिविधियां जारी हैं। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं मौसम विभाग (Weather Department) ने आज फिर कुछ इलाकों में ही हवाओं के साथ हल्की व मध्यम गति की बरसात (Raining) की संभावना जताई है। शुक्रवार से तो ये गतिविधियां बेहद कम हो जाएगी और कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सीकर, अलवर, जयपुर, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, टोंक, सवाईमाधोपुर व उदयपुर तथा पश्चिम राजस्थान के चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ व बीकानेर जिलों के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम गति की बरसात भी हो सकती है।
अगले दो दिन कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से से राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत साफ हो जाएगा। जिसका असर कम से कम तीन से चार दिन जारी रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा और धौलपुर से गुजर रही है। मौजूदा परिस्थिति के अनुसार आगामी एक सप्ताह से 10 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। 25 जून से आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS