Rajasthan Mausam Ki Jankari : बारिश का दौर थमा, कड़ाके की सर्दी जारी, कोहरे ने किया परेशान

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश में कई जगह इस कदर सर्दी का प्रकोप है जो लोगों के लिए पेरशानी का सबब बना हुआ है। वहीं पिछले दो दिनों से बारिश का दौर थम गया है। लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि शीतलहर और सर्दी का असर अब भी बरकरार है। गुरूवार रात को जयपुर सहित अन्य जगहों पर कड़ाके की सर्दी रही। इससे शाम आठ बजे ही ओस की बूंदें वाहनों पर जम गई, साथ ही कोहरा छाया रहा।
शुक्रवार को भी मानसरोवर, मालवीयनगर, वैशालीनगर, जगतपुरा, सांगानेर सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा, बादलों की आवाजाही के बीच शीतलहर का जोर रहा। साथ ही सूर्यदेव ने भी शहरवासियों को दर्शन नहीं दिए। इससे शहरवासी सर्दी से बचने के लिए कई जतन करते हुए नजर आ रहे हैं। टोंक, सीकर, गंगानगर, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर , कोटा में घना कोहर छाया रहा। वही गुरूवार देर रात डूंगरपुर, कोटा में तेज बारिश भी हुई।
सबसे ठंडी जगह अभी भी माउंटआबू
प्रदेश में सबसे ठंडी जगहों में माउंटआबू रहा, यहां पारे में फिर से तीन डिग्री का उछाल देखने को मिला। बीती रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में आई गिरावट के चलते 10 से ज्यादा शहरों का तापमान गुरूवार रात को भी 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।जयपुर का आज सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम पारा बीती रात का 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। नम हवाओं की वजह से सर्दी ओर बढ़ गई है। जोबनेर का पारा बीती रात का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS