Rajasthan Mausam ki Jankari : माउंटआबू का पारा अब भी जमाव बिंदू के नीचे, बारिश के बाद और सताएगी सर्दी

Rajasthan Mausam ki Jankari : माउंटआबू का पारा अब भी जमाव बिंदू के नीचे, बारिश के बाद और सताएगी सर्दी
X
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन व चार फरवरी को मौसम करवट लेगा। बादल छाए रहने के साथ ही गुरूवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आंशका रहेगी।

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेताया है कि आज और कल यहां घने बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। अगर यहां तेज बारिश होती है तो एक बार फिर से ठंड लोगों को सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन व चार फरवरी को मौसम करवट लेगा। बादल छाए रहने के साथ ही गुरूवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आंशका रहेगी। इससे पहले मंगलवार को सभी जगहों पर तेज धूप रही। वहीं दिन के साथ-साथ रात का तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। माउंटआबू का पारा जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू, पिलानी, भीलवाड़ा, वनस्थली, डबोक सहित अन्य जगहों का मंगलवार रात का पारा 8 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

जयपर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

सीकर के फतेहपुर में तेज ठंडी हवाएं चली। वहीं बुधवार सुबह जयपर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन भरी सर्दी रही। आज जयपुर संभाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा चार फरवरी को बरसात के साथ ओलावृष्टि हाेने की आशंका रहेगी। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी।

इन इलाकों के लिए जारी किया गया यलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी तीन दिन तक एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय होगा, इसके चलते प्रदेश के उत्तरी पूर्वी इलाकों में ओले- बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने दौसा, करौली, जयपुर, धौलपुर और भरतपुर जिलों में कहीं मेघगर्जन और कहीं-कहीं ओले गिरने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह के बीच तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके चलते 10 फरवरी बाद एक बार फिर से सर्दी का असर बढ़ेगा।

Tags

Next Story