राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले- जो RSS की सोच है वही BJP का विचार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को सारे काम छोड़कर किसानों के मुद्दे का समाधान करना चाहिए। गहलोत ने यहां कहा कि किसानों के आंदोलन से पूरा देश ऐसी स्थिति में आ गई है कि भारत सरकार को चाहिए कि तमाम काम छोड़कर इसे सुलझाए। गहलोत ने कहा कि यह जो आपका अन्नदाता है, उसके मान सम्मान का सवाल हो गया है। आप हम लोग जनप्रतिनिधि तो उनका आशीर्वाद लेकर जीतते हैं। प्रतिष्ठा उनकी ज्यादा है। अगर हम कोई फैसला वापस लेते हैं तो उसमें हमारा बड़प्पन दिखता है। यह लोकतंत्र है कोई राजशाही नहीं। इसमें क्या दिक्कत है।
अपनी सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर यहां एक कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि किसानों के आंदोलन की बहुत चिंता हमें हैं। हमने यहां केंद्रीय कानूनों के खिलाफ तीन कानून पारित किए, वे राज्यपाल के पास अटके हैं। उनकी क्या मजबूरी है कि वे राष्ट्रपति के पास भेज नहीं रहे। गहलोत ने कहा कि इन भाजपा वालों के इस रवैये के कारण ही किसानों में अविश्वास की भावना है और वे आंदोलन कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि अगर सरकार इन कानूनों पर संसद में चर्चा करवाती या उन्हें प्रवर समिति के पास भेज देती तो किसानों में विश्वास बना रहता कि जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जा रही है।
गहलोत ने भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आरएसएस की सोच है, भाजपा की सोच है जिसे आज पूरा देश भुगत रहा है, लोकतंत्र पता नहीं किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा न्यायपालिका,सीबीआई, इनकम टैक्स दबाव में है। प्रधानमंत्री कार्यालय से लिस्ट आती है कि किसके यहां छापे डालने हैं। मानिटरिंग वहां से हो रही है। गृहमंत्री तो आप देख ही रहो हो सरदार पटेल बन रहे हैं। हालात बड़े गंभीर हैं देश में गहलोत ने कहा लेकिन हमारी संस्कृति अलग है, हमारा दिल बड़ा दिल है, हम कभी दुश्मनी नहीं पालते। पिछली सरकार ने हमारे लोगों को कितना तंग किया लेकिन सरकार में आने के बाद हमने दुश्मनी नहीं निकाली हमने जनता के लिए अच्छे काम करने का फैसला किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS